न्यूजीलैंड के वर्तमान कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ एक साल के लिए अनुबंध बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कहने की अटकलों पर विराम लगा दिया है, क्योकि अगले साल मार्च-अप्रैल में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टी-20 तक टीम का हिस्सा रहेंगे। लेकिन पिछले महीनों के व्यस्त कार्यक्रम की वजह से उनके सीमित ओवर वाले मुकाबले के लिए जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने की संभावना नहीं है। ब्रैंडन मैकुलम लंबे समय से बैक इंजरी से पीडि़त और अपने भविष्य को लेकर कई सवालों का सामना किया और कहा कि वे न्यूजीलैंड टीम की लय को बरकरार रखने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट चीफ डेविड व्हाइट ने कहा कि ब्रैंडन मैकुलम को बरकरार रखने से फैंस बहुत ही खुश होंगे। 2012 में कप्तान बनाए जाने के बाद से वे क्रिकेट के ब्रांड बन गए हैं। क्रिकेट जगत में कुछ ही स्टार बैट्समैन हैं और उनमे से एक ब्रैंडन मैकुलम भी हैं जो अपनी बैटिंग स्टाइल के लिए काफी फेमस है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को भी उनसे काफी उम्मीद हैं और आने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप के लिए ऐसे एक्सपीरियंस बल्लेबाजों का होना जरुरी है। गौरतलब है कि मैकुलम ने 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुचाया था। ये देखना दिलचस्प होगा कि वो अपना करिश्मा दोबारा दोहरा पाएंगे।
Source: Rajasthan Patrika Cricket News
Visit More Cricket News in Hindi