Tuesday, 20 October 2015

अपने जन्मदिन पर वीरेंद्र सहवाग ने लिया क्रिकेट से संन्यास

भारत के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक वीरेंद्र सहवाग ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अगले साल जनवरी में होने वाले मास्टर्स चैम्पियंस लीग (एमसीएल) में हिस्सा लेने के लिए आखिरकार संन्यास की घोषणा कर दी।

Virendra Sehwag retirement


सहवाग ने ऐसे समय संन्यास की घोषणा की है जब वे अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालाकि जब यह खबर आई थी, तब उन्होंने कहा था कि वे भारत आकर संन्यास के संबंध में फैसला करेंगे, लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी।



Wednesday, 30 September 2015

धर्मशाला T-20 Match के दौरान नहीं परोसी जाएगी शराब

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो अक्टूबर को धर्मशाला में होने वाले पहले टी-20 मुकाबले में अति विशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथियों को शराब नहीं परोसी जाएगी। 

कांगड़ा जिला आयुक्त रितेश चौहान ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि यह मैच गांधी जयंती के दिन आयोजित होगा और देश भर में 'शुष्क दिवस' होने के कारण किसी को भी उस दिन शराब नहीं परोसी जाएगी। 

t-20 match


उन्होंने कहा, ''भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच गांधी जयंती के दिन होना है। देश के राष्ट्रपिता की जयंती दो अक्टूबर के दिन देश भर में 'शुष्क दिवस' होता है।

उन्होंने कहा, ''भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के आयोजनकर्ताओं को इस बात की सूचना पहले ही दे दी गयी है कि दो अक्टूबर को देश में सार्वजनिक स्थानों पर भी शराब पीने पर प्रतिबंध लागू होता है।''

दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला क्रिकेट सीरीज का उद्घाटन मुकाबला दो अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम में खेला जायेगा।

Monday, 31 August 2015

पुजारा ने वह कर दिखाया जो सचिन-कोहली भी नहीं कर पाए

लंबे समय बाद टीम इंडिया की ओर से टेस्ट मैच खेलने वाले भारतीय स्टाइलिश बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ शानदार शतक लगाने के साथ ही एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

पुजारा से पहले यह रिकॉर्ड अब तक चार भारतीय बल्लेबाज ही बना सके हैं और वे दुनिया के 49वें क्रिकेटर भी हैं।

दरअसल, चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच की पहली पारी में सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे शतक जड़ने के बाद भी आखिरी तक टिके रहे और नाबाद 145 रन बनाकर पवेलियन। जिसे क्रिकेट की भाषा में 'कैरी द बैट' भी कहा जाता है। पुजारा ने 289 गेंदों पर नाबाद 145 रनों की पारी खेली।


Cheteshwar Pujara


इससे पहले यह कारनामा 2011 में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने किया था। उस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ शुरू से अंत तक पिच पर टिके रहकर नाबाद पवेलियन लौटे थे। उन्होंने नाबाद 146 रनों की पारी खेली थी।

सबसे पहले जनवरी 1983 में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (नाबाद 127) ने पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था। इसके बाद 2008 में श्रीलंका के गाले मैदान पर मेजबान टीम के खिलाफ भारत के धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (नाबाद 201), फिर 2011 में राहुल द्रविड़ (नाबाद 146) ने इंग्लैंड के खिलाफ ये धमाल मचाया।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/sports/cheteshwar-pujara-joins-sunil-gavaskar-virender-sehwag-and-rahul-dravid-in-elite-list-1281408.html

Tuesday, 25 August 2015

संगकारा का खुलासा, इस भारतीय गेंदबाज से लगता था ''डर''

श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा को दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में भले ही भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया है लेकिन उन्होंने विदाई समारोह में खुलासा किया कि पिछले 15 सालों में जितने भी गेंदबाजों का सामना किया है, उनमें भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को खेलना सबसे कठिन रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस सीरीज में रविचंद्रन अश्विन जबकि जहीर खान और ग्रीम स्वान को खेलना मुश्किल रहा।



उन्होंने कहा कि जब मैं इनके खिलाफ खेला। मैं कई बार असफल रहा। लेकिन कई बार आप अपनी रणनीति बदलते है और इससे बाहर निकल जाते हैं।
वसीम अकरम भी उनमें से एक है जिनके खिलाफ मैंने खेला, जब मैं युवा था। उन्होंने मुझे एक बार आउट किया और उनकी गेंदबाजी करने तरीका बहुत ही लाजवाब था। इन क्रिकेटर्स के खिलाफ खेलना मेरे लिए बड़ी चुनौती रहा है।

बता दें कि संगकारा के बचपन के कोच ने हाल ही इस दिग्गज श्रीलंकाई बल्लेबाज की ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन से तुलना की थी। लेकिन 37 साल की उम्र में संन्यास लेने वाले इस श्रीलंकाई दिग्गज ने डॉन ब्रैडमैन से खुद को कमतर आंका और कहा कि उनके कोच तो बस मजाक कर रहे थे।


Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/sports/kumar-sangakkara-said-that-zaheer-khan-is-one-of-the-toughest-bowlers-i-have-faced-1279339.html

आखिरकार कोहली ने दे ही दिया इन्हें मौका

श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पुष्टि की है कि चेतेश्वर पुजारा को शुक्रवार से शुरू होने जा रहे निर्णायक टेस्ट में ओपनिंग क्रम में उतारा जाएगा।

विराट ने दूसरे टेस्ट के बाद कहा लोकेश राहुल के साथ ओपनिंग क्रम में पुजारा को मौका दिया जाएगा।



हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर रहे ओपनर मुरली विजय तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे और उनके स्थान पर ओपनिंग में टेस्ट खिलाड़ी पुजारा को मौका दिया जाएगा।

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और मुरली के चोटिल होने के कारण उनकी जगह आखिरी टेस्ट के लिए मध्यप्रदेश के विकेटकीपर नमन ओझा और कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर को टीम में शामिल किया गया है।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/sports/cheteshwar-pujara-to-play-as-opener-in-third-test-1279351.html

Friday, 26 June 2015

खुशखबरी: न्यूजीलैंड कप्तान ब्रैडन मैकुमल अभी नहीं लेंगे संन्यास

न्यूजीलैंड के वर्तमान कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ एक साल के लिए अनुबंध बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कहने की अटकलों पर विराम लगा दिया है, क्योकि अगले साल मार्च-अप्रैल में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टी-20 तक टीम का हिस्सा रहेंगे। लेकिन पिछले महीनों के व्यस्त कार्यक्रम की वजह से उनके सीमित ओवर वाले मुकाबले के लिए जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने की संभावना नहीं है। ब्रैंडन मैकुलम लंबे समय से बैक इंजरी से पीडि़त और अपने भविष्य को लेकर कई सवालों का सामना किया और कहा कि वे न्यूजीलैंड टीम की लय को बरकरार रखने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है।

Brendon Mccullum News


न्यूजीलैंड क्रिकेट चीफ डेविड व्हाइट ने कहा कि ब्रैंडन मैकुलम को बरकरार रखने से फैंस बहुत ही खुश होंगे। 2012 में कप्तान बनाए जाने के बाद से वे क्रिकेट के ब्रांड बन गए हैं। क्रिकेट जगत में कुछ ही स्टार बैट्समैन हैं और उनमे से एक ब्रैंडन मैकुलम भी हैं जो अपनी बैटिंग स्टाइल के लिए काफी फेमस है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को  भी उनसे काफी उम्मीद हैं और आने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप  के लिए ऐसे एक्सपीरियंस बल्लेबाजों का होना जरुरी है। गौरतलब है कि मैकुलम ने 2015  क्रिकेट वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए  न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुचाया था। ये देखना दिलचस्प होगा कि वो अपना करिश्मा दोबारा दोहरा पाएंगे।

Source: Rajasthan Patrika Cricket News
Visit More Cricket News in Hindi