Monday, 31 August 2015

पुजारा ने वह कर दिखाया जो सचिन-कोहली भी नहीं कर पाए

लंबे समय बाद टीम इंडिया की ओर से टेस्ट मैच खेलने वाले भारतीय स्टाइलिश बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ शानदार शतक लगाने के साथ ही एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

पुजारा से पहले यह रिकॉर्ड अब तक चार भारतीय बल्लेबाज ही बना सके हैं और वे दुनिया के 49वें क्रिकेटर भी हैं।

दरअसल, चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच की पहली पारी में सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे शतक जड़ने के बाद भी आखिरी तक टिके रहे और नाबाद 145 रन बनाकर पवेलियन। जिसे क्रिकेट की भाषा में 'कैरी द बैट' भी कहा जाता है। पुजारा ने 289 गेंदों पर नाबाद 145 रनों की पारी खेली।


Cheteshwar Pujara


इससे पहले यह कारनामा 2011 में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने किया था। उस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ शुरू से अंत तक पिच पर टिके रहकर नाबाद पवेलियन लौटे थे। उन्होंने नाबाद 146 रनों की पारी खेली थी।

सबसे पहले जनवरी 1983 में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (नाबाद 127) ने पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था। इसके बाद 2008 में श्रीलंका के गाले मैदान पर मेजबान टीम के खिलाफ भारत के धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (नाबाद 201), फिर 2011 में राहुल द्रविड़ (नाबाद 146) ने इंग्लैंड के खिलाफ ये धमाल मचाया।

Source: http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/sports/cheteshwar-pujara-joins-sunil-gavaskar-virender-sehwag-and-rahul-dravid-in-elite-list-1281408.html

No comments:

Post a Comment